CHHATTISGARHnewsraipurSONAKHAN

छत्तीसगढ़ के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों की प्रशिक्षण संपन्न, सोनाखान से युधिष्ठिर नायक हुए शामिल

📡36garhnewsupdate.com

रायपुर, 24/9/2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के कुशल नेतृत्व से पूरे छत्तीसगढ़ में संभाग स्तरीय ब्लॉक अध्यक्षों की प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम बस्तर संभाग, दुर्ग संभाग, बिलासपुर संभाग, सरगुजा संभाग, और अंत में रायपुर संभाग में प्रशिक्षण दिया गया, जहां छत्तीसगढ़ के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष शामिल होकर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का लाभ उठाया, इसी क्रम में रायपुर संभाग के समस्त अध्यक्षों ने रायपुर स्थित प्रतिष्ठा पैलेस में तीन दिवसीय आवासीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठाया, जिसमें बलौदा बाजार जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने समस्त अध्यक्ष गण के साथ अपना प्रशिक्षण पूरा किया,

नायक जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज जी, प्रभारी महा मंत्री मलकीत सिंह गैड जी के साथ उनकी समस्त टीम को जितना भी धन्यवाद दें वह कम है समस्त ब्लॉक अध्यक्षों की समुचित व्यवस्था चाय नाश्ता भोजन खाना एवं रहने की व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया, किसी भी ब्लॉक अध्यक्ष को, किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है, सब ने उत्साह, उमंग और जिज्ञासा के साथ शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त किया, इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव जी, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत जी, पूर्व मंत्री ताम्र ध्वज साहू जी, पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया जी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू जी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के साथ पूरी टीम शामिल रहे हैं, साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के बाहर से विशेष मास्टर ट्रेनरों को बुलाया गया था, जिससे हमारे अध्यक्ष गण शिविर में उनके अनुभव का लाभ उठाया है, निश्चित ही इस प्रशिक्षण से कांग्रेस की संगठन को मजबूती मिली है और कांग्रेस की संगठन में नई ऊर्जा का उत्साह हुआ है, जिसकी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष लाभ आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest