रायपुर

रायपुर में नालंदा लाइब्रेरी फेज 2 का भूमिपूजन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शुभारंभ




रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बसन्त पंचमी एवं सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जीई रोड यूथ हब, रायपुर में स्टडी विथ फिटनेस कांसेप्ट वाला नालंदा लाइब्रेरी फेज 2 का भूमिपूजन एवं निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। श्री साव ने बताया कि, 21.07 करोड़ रुपए की लागत से तिमंजिला लाइब्रेरी बनेगा, जिसके ग्राउंड फ्लोर में आधुनिक जिम और स्पोर्ट्स जोन का निर्माण किया जाएगा। प्रथम और द्वितीय में शांत अध्ययन और तीसरे में ग्रुप स्टडी की सुविधा होगी।

श्री साव ने कहा कि, साय सरकार ने प्रदेश में 33 नालंदा परिसर स्वीकृत की है। जहां अध्यापन के साथ स्टार्टअप को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में श्री साव ने नालंदा परिसर में पढ़ाई कर उच्च पदों पर चयनित छात्रों का सम्मान कर सफलता के लिए बधाई दी। साथ ही पीएम स्व निधि योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक का वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest