*विधायक के आतिथ्य में संपन्न जीवनदीप की बैठक*

बिलाईगढ़ । सामु. स्वा. केंद्र में जीवन दीप समिति की महत्वपूर्ण बैठक में लोकप्रिय विधायक कविता प्राण लहरें के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ । सामु. स्वा. केंद्र बिलाईगढ़ में जीवनदीप समिति की बैठक बीएमओ डॉ सुरेश खुटे अपने स्टाफ के साथ विधायक जी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किये। बैठक में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति,मरीजों की सुविधा एवं संसाधनों की गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक कविता लहरें ने जनता की समस्याओं को प्रमुखता से समिति के समक्ष रखा आवश्यक सुधारात्मक कदमों पर जोर दिया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि – स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है । इस दिशा में हरप्रयास किए जा रहे हैं । स्वास्थ्य केंद्र में एक नई एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा की गई, जिससे विषम परिस्थितियों में त्वरित सेवा उपलब्ध हो सकेगी । कोई भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो निः संकोच संपर्क करें जन सेवा ही हमारा धर्म है । बैठक में जनप्रतिनिधि,स्वा. विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, समिति सदस्य व समाजसेवी उपस्थित रहे।


