रायपुर में विकास कार्यों का आयुक्त ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
📡36garhnewsupdate.com


तेलीबांधा में 39 करोड़ की लागत से बन रहा टेक्निकल टावर, पंडरी और नरैय्या तालाब के पास 28 करोड़ की लागत से बन रहे दो महिला छात्रावास
रायपुर। 2/10/2026
नगर पालिक निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने शहर में चल रहे महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तेलीबांधा स्थित निर्माणाधीन टेक्निकल टावर और पंडरी व नरैय्या तालाब के समीप बन रहे महिला छात्रावासों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने तेलीबांधा में 39 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन टेक्निकल टावर के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही पंडरी में 14 करोड़ रुपये और नरैय्या तालाब के समीप 14 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे महिला छात्रावासों के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।
आयुक्त ने निर्माण स्थलों पर कार्यों की वर्तमान स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए इन्हें शीघ्र पूरा कराया जाए।
इस दौरान नगर निगम के अधीक्षण अभियंता इमरान खान, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



