गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र में हुआ वृहद पौधरोपण, लगाए गए करीब 100 पौधे
📡36garhnewsupdate.com


मंत्री लखनलाल देवांगन ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील
कोरबा, 2 अक्टूबर 2026
गांधी जयंती के अवसर पर जिला उद्योग संघ द्वारा औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने की। इस अवसर पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने उपस्थित लोगों को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पौधे लगाने के साथ ही उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, सचिव संतोष खरे, संरक्षक मुरलीधर माखिजा, भाटिया, वार्ड पार्षद तथा औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न इकाइयों के संचालक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा के महाप्रबंधक ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



