CHHATTISGARHnewsकोरबा

गांधी और शास्त्री जयंती पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया माल्यार्पण

📡36garhnewsupdate.com

सत्य, अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश को किया याद, जनप्रतिनिधि और नागरिक रहे मौजूद

कोरबा, 2 अक्टूबर 2026

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

इस अवसर पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा के बुधवारी बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और कोसाबाड़ी चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंत्री देवांगन ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के प्रेरणादायी नारे ‘जय जवान-जय किसान’ का स्मरण किया। उन्होंने दोनों महापुरुषों के विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, गोपाल मोदी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास और पंकज देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest