Blog

*डॉ अंबेडकर सम्मान में पचपेड़ी पहुंचे पुनीत राम चौहान*


    
सारंगढ़ ।यह संवाद कार्यक्रम टेसराम सोनी क़े निवास में रखा गया था। संवाद कार्य क्रम क़े दौरान चौहान जी ने  कहा कि – भाजपा ने डॉ अम्बेडकर को सम्मान देने का काम किया है, जबकि – कांग्रेस ने देश मे 57 वर्ष शासन करने क़े बाद भी भारत रत्न देने में मरणोपरांत 40 वर्ष लग गए और कांग्रेस बाबा साहब क़े राजनैतिक व सामाजिक जीवन को समाप्त करने का षडयंत्र किया । इसी सच्चाई को उजागर करने क़े लिए हम आपके पास आये हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि – बाबा साहब जी क़े जीवन से जुड़े सभी ऐतिहासिक स्थलों को केवल भूमि व स्थल न मानकर अपितु उनको तीर्थं स्थल का सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दिया । जिसे पंचतीर्थ क़े रूप में विकसित किया । पंचतीर्थ मे महू में बाबा साहब जन्म भूमि, लंदन मे शिक्षा भूमि, नागपुर मे दीक्षा भूमि, दिल्ली का  महापरिनिर्वाण स्थल व मुंबई मे चैत्य भूमि शामिल हैं। कार्यक्रम क़े दौरान घुरवा दास महंत सतनामी समाज, शिवनाथ टंडन, फिरतराम टंडन, टेसराम सोनी, नितिन टंडन, रामकुमार थूरिया मण्डल अध्यक्ष भाजपा सालर, देवेंद्र रात्रे, पूर्वमण्डल अध्यक्ष , टिकेश्वर पटेल, राम भरोस खड़िया सरपंच, चैतन सिंह महिलाने, गुहाराम, सुदर्शन, जीतेन्द्र भारद्वाज सरपंच, भुनेश्वर भारद्वाज व अन्य सामाजिक प्रबुद्धजन  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest