CHHATTISGARHnewsraipurदुर्ग

आजाद चौक क्षेत्र से चोरी एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

📡36garhnewsupdate.com

रायपुर, 4 अक्टूबर 2026

आजाद चौक थाना क्षेत्र में एक्टिवा वाहन चोरी के मामले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 04 NX 3991 बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।

प्रार्थी आकाश नाशा ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने लाखेनगर स्थित अपनी डेली नीड्स की दुकान के सामने एक्टिवा खड़ी की थी। कुछ देर बाद वापस लौटने पर वाहन मौके से गायब मिली। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 238/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिर तंत्र और अन्य माध्यमों से चोरी के वाहन एवं आरोपी की तलाश की जा रही थी।

जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रमोद पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने एक्टिवा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा बरामद कर ली।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रमोद पाण्डेय, उम्र 32 वर्ष, दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडेक्टर कॉलोनी का निवासी है। मामले में आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest