CHHATTISGARHnewsraipur

संवाद से समाधान कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर ने दिव्यांग बच्चों से किया आत्मीय संवाद

📡36garhnewsupdate.com

साइन लैंग्वेज की बेसिक बातें सीखीं, पुलिस कंट्रोल रूम और सिविल लाइन थाना का कराया शैक्षणिक भ्रमण

रायपुर, 4 अक्टूबर 2026

संवाद से समाधान कार्यक्रम के तहत पुलिस कमिश्नर रायपुर संजीव शुक्ला ने C-4 सभाकक्ष में अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर, रायपुर में प्रशिक्षणरत दिव्यांग बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, प्रशिक्षण और दैनिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उनके साथ सहज संवाद किया।

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने बच्चों से बातचीत के दौरान इशारों की भाषा यानी साइन लैंग्वेज की बेसिक बातें भी सीखीं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की सराहना की।

कार्यक्रम के तहत बच्चों को पुलिस कंट्रोल रूम और सिविल लाइन थाना का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान बच्चों ने पुलिस अधिकारियों के साथ आत्मविश्वास और सहजता से संवाद किया तथा अपनी दैनिक गतिविधियों और रुचियों के बारे में जानकारी साझा की। बच्चों ने क्रिकेट और फिल्मों के प्रति अपनी रुचि भी पुलिस अधिकारियों के साथ साझा की।

कार्यक्रम में डीसीपी मध्य जोन तारकेश्वर पटेल, अर्पण संस्था से जुड़े डॉ. राकेश पांडेय, संस्था की को-ऑर्डिनेटर सीमा छाबड़ा, प्रिंसिपल कमलेश शुक्ला, शिक्षकगण, पुलिस अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बच्चों के साथ संवाद के दौरान उनकी सहज और आत्मविश्वासपूर्ण अभिव्यक्ति ने पुलिस अधिकारियों को प्रभावित किया। पुलिसिंग की व्यस्त दिनचर्या के बीच बच्चों के साथ बिताया गया समय पुलिस अधिकारियों के लिए आत्मीय और सकारात्मक अनुभव रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest