सामाजिक एकजुटता और समाजहित पर मंथन, तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए अरुण सा
📡36garhnewsupdate.com


बीड | 4 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक एवं सामान्य सभा में शामिल हुए। इस दौरान देशभर से पहुंचे पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ समाज के विकास, सामाजिक एकजुटता और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में संगठन की गतिविधियों और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने तथा सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
केशर काकू को श्रद्धांजलि
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोनाजीराव क्षीरसागर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित काकू स्मृति स्थल पहुंचकर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय केशरबाई क्षीरसागर ‘केशर काकू’ को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान को याद किया।

इस दौरान अरुण साव ने केशर काकू की स्मृति में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।
सामान्य सभा में समाजहित के मुद्दों पर चर्चा
महासभा की सामान्य सभा में अरुण साव ने वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाजजनों के साथ सहभागिता की। बैठक में सामाजिक विकास, संगठन की मजबूती और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। समाज के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास और एकजुट होकर आगे बढ़ने पर भी विचार-मंथन किया गया।
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले अरुण साव
बीड शहर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, सेवा संकल्प अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण को संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति बताया।



