बेमेतरा

नवरात्रि सप्तमी पर माँ सिद्धि माता व माँ शीतला के दरबार पहुँचे विधायक दीपेश साहू, क्षेत्र की खुशहाली की कामना


बेमेतरा, 27 मार्च 2026।
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपेश साहू सप्तमी तिथि पर संडी स्थित माँ सिद्धि माता मंदिर एवं ग्राम मोहलाई स्थित माँ शीतला मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
विधायक दीपेश साहू ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व शक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देता है।
ग्राम मोहलाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की मांगों को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं— माँ शीतला माता मंदिर निर्माण, स्कूल में शौचालय निर्माण, विद्यालय परिसर में बोर खनन तथा 6 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण। इन घोषणाओं से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के मंदिर केवल पूजा के स्थल नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर युगल देवांगन, राम निषाद, राजेश पटेल, ओमकार साहू, दोहाई लाल वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के सदस्य, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest