बेमेतरा

बेमेतरा मे प्रदेश स्तरीय संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन



बेमेतरा :- आज प्रदेश स्तरीय संत शिरोमणि संत श्री रविदास जी की 649 वीं जयंती एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ मेहर समाज द्वारा बेसिक स्कूल मैदान में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। साथ मे प्रदेश अध्यक्ष चर्म शिल्प बोर्ड राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार मिर्घा रहेl कार्यक्रम की अध्यक्षता मेहर समाज के प्रदेश अध्यक्ष खेमराज बाकरे ने की l कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व विधायक अवधेश अवधेश सिँह चंदेल व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा उपस्थित रहे l कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। विधायक श्री साहू ने अपने संबोधन में संत रविदास जी के जीवन दर्शन, उनके सामाजिक समरसता, समानता एवं मानवता के संदेशों को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने जाति-पांति और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को एकता, भाईचारे और समरसता का मार्ग दिखाया। उनके आदर्शों पर चलकर ही हम एक सशक्त एवं विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं।विधायक श्री साहू ने मेहर समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संगठित करने, पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने और नई पीढ़ी को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और आपसी सहयोग ही समाज की वास्तविक शक्ति है। कार्यक्रम के अंत में विधायक श्री दीपेश साहू ने सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजक समिति एवं मेहर समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर  खेमराज बाकरे केंद्रीय अध्यक्ष मेहर समाज, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू, पार्षद विकास तंबोली, पार्षद आकिब मलकनी, राकेश मेहर, रामाधार लहरी, बसंत जोशी, गणेश सिवारे, मोहित पाठक,जनपद सदस्य जितेन्द्र मात्रे सहित मेहर समाज के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest