विधायक दीपेश साहू,बेमेतरा विधानसभा के किसानों को मिली बड़ी सौगात

छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया। ‘संकल्प’ थीम पर आधारित इस बजट में किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, सिंचाई विस्तार, शिक्षा, विद्युत व्यवस्था, सड़क एवं सुरक्षा ढांचे,स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने पर विशेष फोकस किया गया है।
बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र को इस बजट में बहुआयामी विकास की सौगात मिली है। जिसमे शिवनाथ नदी के अमोरा घाट पर लगभग 300 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से अमोरा बैराज निर्माण को स्वीकृति दी गई है। विधायक दीपेश साहू ने कहा कि अमोरा बैराज की स्वीकृति बेमेतरा के किसानों के वर्षों पुराने सपनों को साकार करने की दिशा में निर्णायक कदम है इससे न केवल सिंचाई की स्थाई व्यवस्था होगी बल्कि फसल उत्पादन में वृद्धि आएगी और उत्पादन मे बढ़ोतरी और पेयजल की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी l साथ ही अमोरा बैराज के बनने से क्षेत्रवासियों को शुद्ध एवं मीठा पेयजल उपलब्ध होगा। यह परियोजना क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी l
6 विद्युत सब स्टेशन निर्माण के लिए मिली प्रशासनिक स्वीकृति
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बेमेतरा आगमन के दौरान घोषित 6 नवीन विद्युत सब-स्टेशन को भी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सब-स्टेशनों के निर्माण से किसानों को कृषि पंपों के लिए नियमित बिजली आपूर्ति मिलेगी, लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या दूर होगी तथा ग्रामीण-शहरी उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। इससे औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा l
देवरबीजा कॉलेज में भवन निर्माण की मिली स्वीकृति
बजट में देवरबीजा कॉलेज के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति भी मिली है इस दौरान विधायक दीपेश साहू ने कहा कि महाविद्यालय भवन केवल एक भवन निर्माण नहीं बल्कि हमारे बेटों बेटियों के उज्जवल भविष्य की नीव है नए भवन से छात्र-छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा l आधुनिक कक्षाएं, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने से उन्हें उच्च गुणवत्ता की शिक्षा अपने ही क्षेत्र में प्राप्त होगी l छात्र-छात्राओं को दूर-दराज शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी जिस समय और आर्थिक व दोनों की बचत होगी साथ ही अभिभावक में भी सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत होगी l
बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में पुल पुलिया एवं सड़क निर्माण से आवागमन होता सुदृढ़
बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावों मे सड़कों एवं पुल-पुलिया निर्माण के स्वीकृति मिली है विधायक दीपेश साहू ने कहा कि पुल पुलिया निर्माण की स्वीकृति के लिए कहा की हमारे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और बहू प्रतिक्षित सौगात है बरसात के दिनों में जिन मार्गों पर आवागमन बाधित हो जाता था अब वहां सुगम और सुरक्षित आवागमन संभव होगा इससे ग्रामीण किसानों विद्यार्थियों और मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा तथा आपातकालीन सेवा भी समय पर पहुंच सकेगी यह निर्माण केवल एक सुविधा नहीं बल्कि गांव और शहर के बीच मजबूत संपर्क है व्यापार में वृद्धि समग्र विकास की नई राह खोलेगा यह कदम क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने वाला है और विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है
बेमेतरा में साइबर थाना थाना की स्थापना के लिए मिली स्वीकृति
विधायक साहू ने कहा कि साइबर थाना खुलना समय की सबसे बड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय है आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी हैकिंग और साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में स्थानीय स्तर परत्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी l पीड़ित को शिकायत दर्ज करने और समाधान पाने के लिए दूर जाना नहीं पड़ेगा या कम आम नागरिकों की सुरक्षा जागरूकता और डिजिटल विश्वास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा
बेमेतरा व बेरला क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्कूल भवन निर्माण की बड़ी सौगात
बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेमेतरा एवं बेरला क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नवीन स्कुल भवन निर्माण को भी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से ग्रामीण अंचलों में शिक्षा का दायरा और मजबूत होगा तथा बच्चों को अपने ही गांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा—प्रदेश सरकार द्वारा बेमेतरा और बेरला क्षेत्र के गांवों में नए स्कूल भवनो की स्वीकृति मिलना शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे ग्रामीण बच्चों को दूरस्थ क्षेत्रों में पढ़ाई के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और अभिभावकों की चिंता भी कम होगी। हमारा लक्ष्य है कि हर गांव में बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध हो, ताकि आने वाली पीढ़ी सशक्त और आत्मनिर्भर बन सके। यह बजट सच मायनों में गांव, गरीब, किसान और विद्यार्थियों के विकास को समर्पित है।”
विधायक दीपेश साहू ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव सांय एवं प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट किसान, युवा, छात्र और आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और बेमेतरा के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा।


