कोरबा

हिंदू नव वर्ष पर ऐतिहासिक शोभायात्रा, भगवामय हुआ शहर

ब्यूरो चीफ /विवेक श्रीवास कोरबा


कोरबा। हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर ‘हिंदू क्रांति सेना’ के तत्वावधान में निकली भव्य शोभायात्रा ने इस वर्ष नया इतिहास रच दिया। सीतामढ़ी से प्रारंभ होकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक पहुंची इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।


शहर की सड़कों पर इतनी भीड़ रही कि मानो जनसमुद्र बह रहा हो। चारों ओर भगवा ध्वज, आकर्षक झांकियां और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल लोगों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरा कोरबा शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया।
“जय श्रीराम” के गगनभेदी जयघोष से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे शोभायात्रा की भव्यता और भी बढ़ गई।

को
शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे, जहां पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
इस भव्य आयोजन ने न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया, बल्कि सामाजिक एकता और उत्साह का भी अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest