कोरबा

कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़
चौथिया बारात से लौट रही महिला और 9 साल की बच्ची की सड़क हादसे में मौत

विवेक श्रीवास/ब्यूरो चीफ


कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जटगा चौकी के राव गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय महिला और 9 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। दोनों चौथिया बारात से लौट रही थीं, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसा इतना गंभीर था कि महिला और बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना को अपनी आंखों के सामने देख एक युवक घबरा गया और अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर वहां से भाग निकला।
घटना के बाद जहां कुछ समय पहले तक खुशियों का माहौल था, वहीं अचानक मातम छा गया। मृतकाएं ग्राम बरीउमराव की निवासी बताई जा रही हैं। परिवार में शोक की लहर है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
हादसे के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का मुआयना किया और पंचनामा कार्रवाई शुरू की।
फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest