कोरबा
कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़
कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़
सर्वमंगला पुल पर अज्ञात व्यक्ति ने की आत्महत्या

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि पुल के नीचे पेड़ के पास एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पहचान के प्रयास जारी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्ट: विवेक श्रीवास, ब्यूरो चीफ, कोरबा


