Blog

भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों को सुबह संचालित करने की मांग — कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन बरमकेला ने सौंपा ज्ञापन




बरमकेला। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन बरमकेला द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ को ज्ञापन सौंपकर जिले के सभी विद्यालयों का संचालन प्रातःकालीन समय में करने की मांग की गई है।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि वर्तमान समय में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण दोपहर के समय विद्यालय आने-जाने में छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों का संचालन सुबह के समय करना अत्यंत आवश्यक है।
इस संबंध में फेडरेशन के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी से शीघ्र निर्णय लेते हुए आवश्यक आदेश जारी करने का आग्रह किया है, ताकि विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके और शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
फेडरेशन के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। विशेष रूप से कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन बरमकेला के तहसील संयोजक सुभाष चौहान एवं ब्लॉक संयोजक तथा शिक्षक नेता नंदकिशोर पटेल की सक्रिय पहल और छात्र हित में उठाए गए इस कदम की शिक्षकों व कर्मचारियों ने प्रशंसा की है। पदाधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों के हित और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए संगठन हमेशा सजग और सक्रिय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest