Blog
कोरबा सिटी कोतवाली ओवरब्रिज पर बोलेरो धू-धू कर जली, मालिक का पता नहीं

ब्रेकिंग न्यूज़
कोरबा: सिटी कोतवाली क्षेत्र के ओवरब्रिज पर एक नई बोलेरो गाड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी नई बोलेरो है, लेकिन अभी तक वाहन मालिक का नाम पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दी, जिसके बाद आग बुझाने की कोशिश की गई। आग लगने का कारण प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
कोरबा से विवेक श्रीवास की रिपोर्ट


