*परम पूज्य बाबा घासीदास जी और शहीद वीर नारायण सिंह जी की मार्ग को, बजट में स्थान नहीं, बड़ा दुर्भाग्य*… युधिष्ठिर नायक

बलौदाबाजार जिला के अंतिम छोर, बिलाईगढ़ विधानसभा के वनांचल क्षेत्र, सोनाखान गिरौदपुरी जो वर्षों से सड़क मार्ग के लिए तरस रही है, जहां दो महान विभूतियों का जन्म भूमि और कर्म भूमि है, ऐसे क्षेत्र जहां लाखों लोग प्रति वर्ष दर्शन लाभ के लिए आते है, ऐसी मार्ग का बजट में ना रहना, क्षेत्र के साथ ही साथ पूरे छत्तीसगढ़ के लिए दुर्भाग्य का विषय है,
पूरे भारत वर्ष में, हमारे सतनामी समाज का, एक मात्र पावन तीर्थ स्थल गिरौदपुरी धाम, जहां प्रति वर्ष, लाखों श्रद्धालु मंदिर दर्शन करते हैं, गगन चुंबी जैतखाम के साथ छाता पहाड़ की दर्शन करते हैं, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र, प्रथम शहीद, वीर नारायण सिंह जी जन्म भूमि और कर्म भूमि सोनाखान जहां हजारों लाखों श्रद्धालु वीर शहीद को नमन करते हैं, जिनके नाम देश में ही नहीं विदेश में भी जाना जाता हैं, ऐसे दो महान विभूतियों के मार्ग को बजट में भाजपा सरकार द्वारा स्थान न देना क्षेत्र वासियों के लिए बड़ा दुर्भाग्य है l
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने बताया कि यह बजट हमारे लिए दुर्भाग्य की बजट है, राजा देवरी सोनाखान गिरौदपुरी वासियों के लिए भाजपा सरकार छल करने का काम किया है


