पारागांव में 70 लाख रुपये के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
📡36garhnewsupdate.com

आरंग/रायपुर, 23 सितंबर 2026
आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पारागांव में 70 लाख रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। स्वीकृत कार्यों में 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन और 20 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण शामिल है।
जानकारी के अनुसार, इन विकास कार्यों की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 8 मार्च 2026 को ग्राम पारागांव में आयोजित चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज केंद्र महासमुंद के वार्षिक अधिवेशन के दौरान की थी। अब दोनों कार्यों के लिए राशि स्वीकृत होने से गांव में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार का रास्ता साफ हुआ है।
सामुदायिक भवन और सीसी रोड से ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक भवन बनने से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं सीसी रोड निर्माण से गांव में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने जताया आभार
क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विकास कार्यों की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास प्राथमिकता है और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
ग्राम पारागांव में विकास कार्यों की स्वीकृति से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।



