CHHATTISGARHnewsraipur

आजाद चौक विवाद के बाद कार का पीछा कर पत्थरबाजी, दो युवक गिरफ्तार

📡36garhnewsupdate.com

बैरन बाजार में कार के पीछे के कांच पर मारा पत्थर, CCTV और वाहन नंबर से हुई आरोपियों की पहचान

रायपुर। 22/9/2026

आजाद चौक में हुए विवाद के बाद कार का पीछा कर बैरन बाजार क्षेत्र में कार के पीछे के कांच पर पत्थर मारकर तोड़ने के मामले में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना के करीब एक घंटे के भीतर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे प्रीतम सिंह अपने परिवार के साथ गणेश पंडाल देखने और घूमने निकले थे। इसी दौरान आजाद चौक के पास उनका दो युवकों से विवाद हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को समझाइश दी, जिसके बाद विवाद शांत हो गया।

इसके बाद प्रीतम सिंह अपने परिवार के साथ कार से वहां से आगे निकल गए। पुलिस के मुताबिक, विवाद में शामिल दोनों युवक कार का पीछा करते हुए आगे आए। बैरन बाजार क्षेत्र में मौका मिलने पर उन्होंने कार के पीछे के कांच पर पत्थर मार दिया। पत्थर लगने से कार का कांच टूट गया। घटना के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच की। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन के नंबर के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।

पहचान होने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को करीब एक घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

– कृष यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी पंकज गार्डन के पास, खो-खो पारा, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर।

– आदित्य सिंह ठाकुर, उम्र 22 वर्ष, निवासी पंकज गार्डन के पास, खो-खो पारा, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर।

पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 385/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 125, 324(1) और 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा दोनों के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर विवाद, हंगामा और अशांति उत्पन्न करने वाले लोगों के खिलाफ लोकशांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest