CHHATTISGARHnewsबलौदाबाजार

जंगली सुअर के हमले में घायल पूर्व सरपंच, वन विभाग से इलाज और मुआवजे की मांग:-युधिष्ठिर नायक

📡36garhnewsupdate.com

बलौदाबाजार। 22/08/2026

जिले के वनांचल क्षेत्र सोनाखान के ग्राम अचानकपुर में जंगली सुअर के हमले में पूर्व सरपंच फूलसिंह बरिहा घायल हो गए। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान हो गए।

जानकारी के अनुसार, फूलसिंह बरिहा आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे पूर्व में ग्राम पंचायत राजा देवरी के सरपंच रह चुके हैं। इसके अलावा वे तेंदूपत्ता एवं वनोपज सहकारी समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

घटना के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने वन विभाग के डीएफओ, बलौदाबाजार तथा एसडीएम गिरौदपुरी को पत्र लिखकर घायल फूलसिंह बरिहा के समुचित उपचार की व्यवस्था कराने और नियमानुसार उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।

युधिष्ठिर नायक ने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने की भी मांग की है, ताकि घायल व्यक्ति को उपचार में आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest