बलौदाबाजार

गिरौदपुरी धाम के पास सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से वन्यजीव की मौत, राहगीर बने रहे मूकदर्शक



बलौदाबाजार गिरौदपुरी धाम के समीप कसडोल मार्ग पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वन्यजीव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क से गुजर रहे लोग कुछ देर तक मूकदर्शक बने रहे, लेकिन किसी ने भी तत्काल वन विभाग को सूचना देने की पहल नहीं की।

बताया जा रहा है कि हादसा कुछ समय पहले हुआ था, जिसके कारण मृत वन्यजीव का शव सड़क किनारे पड़ा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं के बावजूद संबंधित विभाग तक सूचना समय पर नहीं पहुंच पाती, जिससे वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल इस घटना की जानकारी वन विभाग तक नहीं पहुंची है। सूचना मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest