*स्व सुशील पटेल के स्मृति में आयोजित श्रीमद भागवत कथा सम्पन्न*
युधिष्ठिर नायक

बलौदा बाजार जिला के अंतिम छोर, बिलाईगढ़ विधानसभा में, बनाचल क्षेत्र के नाम से प्रसिद्ध, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के प्रमुख ग्राम देवरुम में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे, स्व सुशील पटेल जी के स्मृति में, उनके परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा सम्पन्न हुआ,
इस भव्य कथा का आयोजन विगत 6/3/26 से 14/3/26 तक उनके गृह ग्राम देवरुम आयोजित था, जहां कबीर धाम जिला के पांडातराई नगर पंचायत के महाराज जी, पं. श्री सागर मिश्रा जी ने, पूरे ग्राम वासियों के साथ क्षेत्र वासियों को श्रीमद भागवत अमृत कथा का रसपान कराया, महराज सागर जी श्रीमुख से कथा सुनकर क्षेत्र वासियों में भी खुशी, उमंग, उत्साह की झलक नजर आ रही है,
कथा वाचक से कथा का श्रवण पूरे क्षेत्र वासियों ने किया, किंतु कांग्रेस परिवार से होने के कारण कांग्रेसी नेता गण ज्यादातर शामिल हुए, जिसमें विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे जी, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय जी, पूर्व विधायक अरुण कुमार मिश्रा जी प्रमुख है, इनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, नल कुमार पटेल, श्रीमती प्रेमसिला नायक, जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्रा, संतोष पटेल, नंद कुमार पटेल, संजय गोयल, नंद कुमार डडसेना, डिगेश यादव, बबलू खान, सुखलाल निषाद, धनी राम नाग, कृष्ण चंद पटेल, गिरीश नायक आदि लोगों के साथ विष्णु पटेल, गोपाल पटेल, दया राम, देवानंद, उसत राम, तुला राम, आदि सैकड़ों भक्त गण, साथी गण, आमजन, माता बहन, सगा संबंधी, रिश्तेदार शामिल होकर, स्व आत्मा की शांति हेतु आयोजित श्रीमद भागवत कथा में सह भागी बन कर पुन्य के भागीदार बने हैं l


