*प्राण लहरे वनांचल के कई कार्यक्रमों में शामिल* युधिष्ठिर नायक

बिलाइगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे के पति विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए, जिसमे ग्राम थरगांव के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुरलीधर मिश्रा के साथ, साहू परिवार के दशगात्र कार्यकम में शामिल होकर विन्रम श्रद्धांजलि दिए, आगे चलकर पूर्व सरपंच टीकम सिंह नायक जी सुखरी वाले के साथ सुरेश नायक के दादी मां की दशगात्र में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये, वही आगे बया होते हुए बार नवापारा में देवा ग्राम के रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान राम जी कथा श्रवण किए, फिर लोरीदखार पहुंचकर कुंती बाई के परिवार जन से मिले और हाल चाल जाना, जो पूर्व में धान बिक्री नहीं होने के कारण जहर सेवन कर लिए थे, आगे चलकर गबौद के सरपंच शांति बाई ठाकुर व गांव वालों से मिलकर मनरेगा के काम पर विस्तार से चर्चा किया, फिर आगे बढ़कर देवी में संजीव ठाकुर के शादी में शामिल हुए शुभकामना दिए, तत्पश्चात बार क्षेत्र वासियों से मिलकर बिदा लिए और सीधा कुशभटा पहुंचे जहां गोसाईं राम पटेल के पुत्री के शादी में शामिल हुए, इस प्रकार विधायक प्रतिनिधि ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर विधायक जी के विधान सभा सत्र में अनुपस्थिति होने से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई,
इस तूफानी दौरा कार्यक्रम में प्राण लहरे के साथ युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, लकेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़, मुरलीधर मिश्रा, टीकम सिंह नायक, सेत राम साहू, अमर ध्वज यादव, पुरुषोत्तम प्रधान, भीखम सिंह ठाकुर, कमल दीवान, हेमलाल पटेल, प्रेम लाल नायक, राम पंकज, संतोष पटेल, अर्जुन रात्रें, तेरस देवांगन गोसाई राम, अगर सिंह मांझी, बाबू लाल दीवान, के साथ कई कार्यकर्ता शामिल रहे


