*तप से नही, प्रेम से मिलते हैं राम* …*राधिका किशोरी*

बलौदाबाजार /सोनाखान परम पिता परमेश्वर जी की असीम अनुकम्पा से, वनांचल क्षेत्र के ग्राम छाता (देवरूम) में, पूज्या देवी राधिका किशोरी जी के श्रीमुख से सुंदर, *राम कथा* का रस पान करने का पावन अवसर, क्षेत्र वासियों को, मिल रहा है, किशोरी जी ने भक्ति भाव से श्रोताओं को समझाया कि भगवान राम को पाने के लिए केवल तप ही नहीं बल्कि प्रेम भाव भजन की आवश्यकता है, प्रेम से प्रभु राम मिलेंगे, इस कथा का आयोजक श्री बाबूलाल चौधरी एवं श्रीमती सुनीति चौधरी जी छाता निवासी है,
इस पावन कथा का श्रवण करने, ग्राम वासी और क्षेत्र वासी आ रहे हैं, पंचम दिवस के कथा में छाता, मनदीप, नगरदा, कुशाभाठा, खैरा, बरपानी, नगेड़ा, गनियारी, निठोरा, थरगांव, सुखरी, चांदन, गोलाझर, कुरमाझर, कोहा, बिलारी के साथ दूर दूर से भी कथा प्रेमी पहुंच रहे हैं, जिसमे पाठर्सेंद्री, पचपेड़ी, भंवरपुर, साकरा, केजुआ से राम कुमार नायक एवं पूरा परिवार, ठेलकोदादर से गोपाल महराज एवं परिवार, देवरूम से परशुराम नायक एवं पूरा परिवार, युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान एवं पूरा परिवार शामिल होकर प्रभु राम जी की कथा का रस पान किए
युधिष्ठिर नायक जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोनाखान ने मीडिया को बताया कि, पूज्या देवी राधिका किशोरी की कथा पूर्ण रूप से संगीत मय होती है, भाव से ओत – प्रोत रहती है, जो कथा में आकर्षण लाती है, जिससे कथा प्रेमियों का लगाव शुरू से अंत तक बना रहता है, और समस्त कथा प्रेमी किशोरी जी की श्रीमुख में आकर्षित रहते हैं l


