SARANGARH-BILAIGARH

नशा मुक्त जिला राज्य स्तरीय युवा मैराथन संपन्न



सारंगढ़ । जिला में नशा मुक्ति अभियान के तहत राज्य स्तरीय नशा मुक्त जिला युवा मैराथन का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता केवल पुरुष वर्ग के लिए आयोजित की गई, जिसमें जिले भर से युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं ने नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता में 21 हजार प्रथम पुरस्कार , 11,000 रुपये द्वितीय , 5,100 रुपये तृतीय, 2,000 रुपये चतुर्थ तथा पंचम पुरस्कार 1,000 रुपये निर्धारित किया गया । इस मैराथन में प्रथम स्थान आशुतोष ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर सुरेश रहे, तृतीय स्थान मनीष ने हासिल किया, जबकि – चौथा स्थान राजेश मरावी, पंचम स्थान सूरज निषाद को मिला। विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग उप संचालक विनय तिवारी, पत्रकार, भरत अग्रवाल , क्रीड़ा अधिकारी ठेठवार कैवर्त सहित अनेक गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन तिवारी जी ने किया । इस अवसर पर नंदकिशोर केजरीवाल, नत्थू केड़िया, श्याम सुंदर तायल व अन्य प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान जेएम हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जहां धावकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में प्रशासन एवं सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest