SARANGARH-BILAIGARH

*24 घंटे के अंदर चोरी का आरोपी मय माल के साथ गिरफ्तार*



सारंगढ़। प्रार्थी रामलालसाहू पिता बनियाराम साहू उम्र 58 साल साकिन नपं पवनी थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ द्वारा 12 फरवरी 26 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि – 11 फरवरी 26 के समय करीब 2:30 बजे मै अपने परिवार के साथ घर को ताला लगा कर गाडी से (कार) खरीदने कसडोल गया था कि – रात्रि करीबन 10:30 बजे पवनी आये, घर का ताला टुटा हुआ था, आलमारी में बैग अंदर रखे हुए सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम कुल ‍किमती 7,41,500/- रूपये व मेरा आधार कार्ड को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि – रिपोर्ट पर थाना बिलाईगढ में अप.क्रं.- 30/26 धारा 331(4), 305 BNS अपराध पंजी बद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान शादी मे आये हुये, टेन्टवाले, कैटरिंग वाले ,कैमरा वाले आये थे, जिन्हे बारी-बारी से पूछताछ करने से एक ब्यक्ति जिसका नाम कौशिक प्रधान था वह पुलिस की पूछताछ में हडबडाने लगा और उल्टा सीधा जवाब देने लगा, तब डॉग के द्वारा संदिग्ध के आसपास बार – बार चक्कर लगाने से कौशिक प्रधान से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया ।

आरोपी द्वारा पेश करने सोने के जेवरात 6 तोला 2 ग्राम कीमती 559000/- रू चांदी के जेवरात कीमती 179000/-रूपये, नगदी रकम 3000/- कुल कीमती 741000/- रूपये एवं घटना मे इस्तेमाल किये गये मोसा CG 22 W 3226 को आरोपी कौशिक प्रधान से जप्त किया गया है एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है । उक्‍त मामले के आरोपी को धरपकड एवं विवेचना कार्यवाही पुलिस अधीक्षक आंजनेय वैष्णव के दिशा निर्देश में अति. पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय, एसडीओपी विजय ठाकुर बिलाईगढ के मार्ग दर्शन में थाना से विवेचक सउनि प्रकाश रजक, हम राह स्टासफ प्रआ नरेन्द्र  साव, आरक्षक मुनी अनंत, राजेश सायतोडे, भुनेश्वजर चंद्रा, चंद्रमणी साहू, अर्जुन सिंह, राजेन्द्र  बघेल तथा सायबर प्रभारी सउनि राम कुमार मानिकपुरी, दीपक मैत्री एवं डॉग हैंडलर बहादुर थापा का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest