SARANGARH-BILAIGARH

*डोंगरीपाली क्षेत्र में सेमल पेड़ों की अवैध कटाई  वन, राजस्व विभाग मौन*



सारंगढ़ । जिले के डोंगरी पाली क्षेत्र में सेमल पेड़ की  धड़ल्ले से अवैध कटाई चल रही । क्षेत्र के ग्राम डोंगरी पाली, कोकबहाल, कदलि सरार, लेध्रजोरी, गिन्डोला, जामदलखा, जीरापाली, पतेरापाली, अमापाली , जोगनीपाली, कालाखुटा, झाल,लीमपाली, बनवास पाली एवं कई गांवों में सेमल पेड़ की अवैध रूप से कटाई कर भंडारण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों व सूत्रों के अनुसार, सैकड़ों ट्रैक्टर लकड़ी काटकर कम्पनी में लंबे समय से भेजा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है । ग्रामीणों का आरोप है कि – यह अवैध कारोबार बिना विभागीय मिलीभगत के संभव नहीं है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, दिन-रात ट्रैक्टरों से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है, लेकिन संबंधित अधिकारियों की ओर से आंख मूंदे रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे न केवल शासन को भारी राजस्व हानि हो रही है, बल्कि पर्यावरण संतुलन पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है । अब देखना यह होगा कि – प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी तत्परता दिखाता है और क्या अवैध कटाई में संलिप्त लोगों पर प्रभावी कार्यवाही हो पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest