SARANGARH-BILAIGARH

*कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव का किया औचक निरीक्षण*



सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी काउंटर, दवा कक्ष एवं ओपीडी कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्वास्थ्य कर्मी भोजन अवकाश के बाद अनुपस्थित पाए गए। इस संबंध में नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि डॉक्टर लंच पर गए हैं, लंच से वापस अस्पताल नहीं पहुंचे थे। कलेक्टर ने ड्यूटी चार्ट का अवलोकन किया। इस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को समझाइश देते हुए समय पालन के सख्त निर्देश दिए। अस्पताल में यहां चार नर्सिंग स्टाफ कार्यरत हैं, जिनमें से दो नियमित स्टाफ नर्स हैं।

डिलीवरी के लिए ग्राम चचरेल से आई मरीज सुगम नेताम से कलेक्टर ने चर्चा कर पूछा कि समय पर भोजन और दवाइयां मिल रही हैं या नहीं। मरीजों से अस्पताल की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली गई। कलेक्टर ने निरीक्षण पंजी का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान पंजी में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाए कि क्या पाया गया और क्या निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी जानकारी ली कि अस्पताल में बीएमओ निरीक्षण के लिए आए थे या नहीं।

कलेक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पैथोलॉजी लैब तथा अतिरिक्त 6 बिस्तरों वाले कक्ष का भी निरीक्षण किया। भटगांव के स्वास्थ्य केंद्र में 30 से अधिक गांवों के लोग उपचार के लिए आते हैं। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही न बरतने और आमजन को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest