CHHATTISGARHबलौदाबाजार

युधिष्ठिर नायक के नेतृत्व में कांग्रेस का बलौदाबाजार में विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का किया प्रतीकात्मक पुतला दहन

📡36garhnewsupdate.com

10/07/2026

बलौदाबाजार।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार-भाटापारा के नेतृत्व में गार्डन चौक, बलौदाबाजार में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के नेतृत्व में सोनाखान क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे के मार्गदर्शन तथा बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे की सहमति से आयोजित किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, शासकीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग, जनविरोधी नीतियों और अत्याचार के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की तथा सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

Oplus_131072

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे, पूर्व निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, युधिष्ठिर नायक, परमेश्वर यदु, सुनील कुर्रे, शैलेन्द्र बंजारे, दीपक कुमार, प्रवीण सेन, लक्ष्मी साहू, कालंद्री वर्मा, खिलेंद्र दाऊ, मोती वर्मा, छल्ला साहू, अभिषेक सिंह सहित सोनाखान क्षेत्र से जान मोहम्मद खान, देव कुमार साहू, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, हेमलाल बरिहा, हरिराम नाग एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest