CHHATTISGARHSONAKHANबलौदाबाजार

सोनाखान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन एवं प्रधान मंत्री पुतला दहन संपन्न:-युधिष्ठिर नायक

📡36garhnewsupdate.com

 

­सोनाखान 23/07/2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन, जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार की अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे के मार्गदर्शन तथा बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरी के दिशा-निर्देश में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक के सामने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक की अगुवाई में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सोनाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण तथा शहीद वीर नारायण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रेमशिला नायक, राज महंत, पी. के. धृतलहरे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोती साहू, मंडल अध्यक्ष इतवारी साहू, जान मोहम्मद खान, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर नायक, सतीश साहू, दिगेश यादव, लौरिक यादव, जिबरधन पटेल, हरिराम नाग, गोपी साहू, रामकुमार डडसेना, नागेंद्र सिंह, जोहित डडसेना, आसिफ खान, योमुद्दीन खान, कमलेश डडसेना, मनीराम साहू, अनिल यादव, ओम ठाकुर, घनश्याम बारले, रामभरोश साहू, सुशील मिश्रा, देवकरण बारले, खेलचंद्र रात्रे, युगल साहू, बाबूलाल यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बताते हुए इसे जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest