CHHATTISGARHnewsraipurSARANGARH-BILAIGARH

23 सितंबर को सारंगढ़ में योग-ध्यान सत्र और निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला

📡36garhnewsupdate.com

खेल भाटा मैदान में सुबह 7 बजे योग-ध्यान, आयुष कार्यालय परिसर में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगेगा स्वास्थ्य मेला

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 22 सितंबर 2026

सेवा संकल्प अभियान एवं 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 23 सितंबर 2026 को सारंगढ़ में योग-ध्यान सत्र और जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राज्य शासन के निर्देशों के तहत कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर आयुष विभाग द्वारा किया जा रहा है।

सुबह 7 बजे होगा योग-ध्यान सत्र

कार्यक्रम की शुरुआत सारंगढ़ के खेल भाटा मैदान में सुबह 7 बजे योग एवं ध्यान सत्र से होगी। इस दौरान नागरिकों को नियमित योग, ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक स्वास्थ्य मेला

योग-ध्यान सत्र के बाद आयुष कार्यालय परिसर, जनपद पंचायत के सामने, सारंगढ़ में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा।

स्वास्थ्य मेले में आयुष विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जांच की जाएगी। आवश्यकता के अनुसार रक्त परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया जाएगा।

नागरिकों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आयुष चिकित्सा पद्धति और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना है।

जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest