CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

मिर्च की खेती से दशमत साहू ने मजबूत की परिवार की आर्थिक स्थिति

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 सितंबर 2026

जिले के ग्राम मल्दा-अ की श्रीमती दशमत साहू ने मिर्च की खेती को आजीविका का माध्यम बनाकर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने व्यवस्थित तरीके से मिर्च उत्पादन और विक्रय शुरू किया।

दशमत साहू ने अब तक 40 क्विंटल मिर्च का उत्पादन और विक्रय किया है। करीब 5 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से हुई बिक्री से उन्हें कुल 2 लाख रुपये की सकल बिक्री प्राप्त हुई। एक बार में उनके खेत से लगभग 10 क्विंटल मिर्च की तुड़ाई हुई।

मिर्च की खेती से मिली आमदनी ने उनके परिवार को आर्थिक सहारा देने के साथ ही आजीविका गतिविधि को आगे बढ़ाने का हौसला भी दिया है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर दशमत साहू ने स्थानीय संसाधनों और अपनी मेहनत के माध्यम से आय का नया जरिया तैयार किया है।

अन्य महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा

दशमत साहू की सफलता यह दर्शाती है कि ग्रामीण महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर अपनी आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ा सकती हैं। मिर्च उत्पादन से मिली आय ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है और अब वे गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।

सेवा संकल्प अभियान में सामने आ रही बदलाव की कहानियां

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की योजनाओं और आजीविका गतिविधियों से लोगों के जीवन में आए बदलाव की कहानियों को सामने लाया जा रहा है। दशमत साहू की कहानी भी इसी पहल के तहत सामने आई एक ऐसी मिसाल है, जहां खेती और महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने परिवार की आय को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest