CHHATTISGARHnewsraipur

साइबर अपराधों से सतर्क रहने मुख्यमंत्री ने दिया संदेश

📡36garhnewsupdate.com

साइबर जागृति अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने ली जागरूकता सेल्फी

रायपुर,23/9/2026

साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर जागृति एवं साइबर संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जागरूकता सेल्फी लेते हुए लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क और जागरूक रहने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने साइबर अपराध से मुक्त और सुरक्षित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए आम नागरिकों से इस अभियान में सहभागी बनने का संदेश दिया।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनजान व्यक्तियों के साथ OTP, ATM PIN और आधार नंबर जैसी निजी जानकारी साझा न करें। किसी अनजान APK लिंक पर क्लिक न करें और अनजान व्हाट्सऐप वीडियो कॉल से भी सावधान रहें।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा नहीं करने, समय-समय पर पासवर्ड बदलने और किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने की सलाह दी है। मोबाइल ऐप हमेशा Play Store या App Store से ही डाउनलोड करने की अपील की गई है।

किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest