Blog

*मंडल अध्यक्षों की प्रथम बैठक संपन्न, विधायक कविता रहीं उपस्थित* युधिष्ठिर नायक



   बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों की प्रथम बैठक कांग्रेस कार्यालय कोसमकुंडा सरसीवा में बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई है l
       बैठक की शुरुआत संगठन सृजन अभियान के मंडल अध्यक्षों की परिचय से हुई, जिसमें सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों ने अपना परिचय देते हुए अपने-अपने मंडल की स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक जी के समक्ष साझा की। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता, सदस्यता विस्तार अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
           विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें ने अपने उद्बोधन में सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूत नींव ही जनता के विश्वास को सुदृढ़ करती है, मंडल अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं, जो विधायक एवं कांग्रेस पार्टी की नीतियों और जन कल्याणकारी कार्यो को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे समन्वय बनाकर कार्य करते हुए क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण हेतु पहल करें, विधायक जी ने आगे कहा कि बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ जरूरतमंदों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल से ही विकास कार्यों में गति आएगी।
       बैठक के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष भीसम साहू, लकेश्वर देवांगन ने संगठन के संबंध में अपनी अपनी बात रखी, कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान ने की, और संगठन सृजन अभियान के बारे में विस्तार से बताया, साथ ही साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, मंडल एवं ब्लॉक स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया, सभी मंडल अध्यक्षों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से जुटे रहने का विचार व्यक्त किया।
        कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता, समर्पण और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ, उक्त कार्यक्रम में पूरे बिलाईगढ़ विधानसभा के सक्रिय मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी गण, ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ गण शामिल रहे हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest