मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दंतेवाड़ा पहुंचे, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दंतेवाड़ा जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वे चूड़ी टीकड़ा में राहत शिविर का निरीक्षण कर रहे हैं और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान, वे प्रभावित लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और आवश्यक मदद का आश्वासन दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रशासन को राहत व पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री केदार कश्यप और टंकराम वर्मा भी मौजूद हैं।
बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 4 जिलों में कुल 43 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें दंतेवाड़ा जिले से 1,116, सुकमा से 790, बीजापुर से 120 और बस्तर से 170 लोग सुरक्षित ठहराए गए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य करे। उन्होंने प्रशासन को बाढ़ से प्रभावित गांवों तक तुरंत सहायता पहुंचाने और आपदा नियंत्रण कक्षों से स्थिति की निगरानी करने के आदेश दिए हैं।