SARANGARH-BILAIGARH

71 हजार रुपए के साथ 4 जुआड़ी जुआ खेलते गिरफ्तार



सारंगढ़ सारसींवा ।  को मुखबीर से सूबना मिला कि कुछ जुआडियान ग्राम अमलीडीह जंगल में तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के ग्राम अमलीडीह जंगल पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जहां कुछ जुआडियान पुलिस को देखकर भाग गये, मौके पर 01. विजय बंजारे पिता धनाराम बंजारे उम्र 37 वर्ष साकिन अमलीडीह थाना सरसींवा, 02. बृजलाल रत्नेश पिता पंचराम रत्नेश उम्र 56 वर्ष साकिन गुडपार थाना सरसींवा, 03. हेमलाल पटेल पिता दुखीराम पटेल उम्र 63 वर्ष साकिन गाताडीह थाना सरसींवा, 04. राजू जागडे पिता मनोहर जांगडे उम्र 42 वर्ष साकिन हसौद थाना हसौद जिला शक्ति के कब्जे से नगदी रकम 71000/- रूपये एवं 52 पत्ती तास, एक नग पीला रंग का प्लास्टिक तिरपाल गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही की गई है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुश्री वीणा यादव, सउनि पैंकरा, प्र.आर. 64 गजानंद स्वर्णकार, प्र.आर.95 अनिरूद्ध वैरागी, आरक्षक हेगवरण चौरगे, प्रकाश भारद्वाज का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest