मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारंगढ़ में किया जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन


सारंगढ़, बिलाईगढ़। सारंगढ़ में जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन सोमवार की संध्या बेला में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विशिष्ट अतिथि अजय जामवाल, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद रायगढ़ लोकसभा राधेश्याम राठिया के द्वारा किया गया। इस दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भारत माता की जय का नारा लगाया गया।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जिला भाजपा कार्यालय निर्माण में शामिल रेजा, कुली, मिस्त्री को धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का स्थान निरंतर पांचवे चौथे क्रम में आ रहा है। इस पार्टी में चाय वाला भी प्रधानमंत्री बना है। यहां परिवारवाद नहीं है। हमारा केंद्र और राज्य दोनों में सरकार है। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कहा कि वे अपने मोबाइल के माध्यम से सोशल मीडिया में भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करे।
अतिथि अजय जामवाल ने कहा कि यह हमारा मंदिर है और उसे मंदिर की तरह स्वच्छ रखने का काम भाजपा के कार्यकर्ता सहित सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। इस कार्यालय में पान गुटखा आदि थूकना नहीं है। किरण सिंह देव ने कहा कि सारंगढ़ में जिला भाजपा कार्यालय निर्माण होने पर जिले के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य अभिलाषा नायक, दिनेश जांगड़े, सहोदरा सिदार, पूर्व विधायक शमशेर सिंह, केराबाई मनहर, कामदा जोल्हे, टीकाराम पटेल, ज्योति पटेल, सुभाष जालान, जगन्नाथ पाणिग्राही, अजेस अग्रवाल, अमित तिवारी, अजय गोपाल, दीनानाथ खूंटे, अरविंद हरिप्रिया, शिवकुमारी चौहान, मनोज जायसवाल, हरिनाथ खूंटे, सतीश शर्मा आदि उपस्थित थे।