SARANGARH-BILAIGARH

गौधाम योजना गोठान योजना का पर्याय इसे ले सियासत तेज



सारंगढ़। जिपं सदस्य बिनोद भारद्वाज कांग्रेस नेता ने इस योजना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है और आरोप लगाया है कि – यह कोई नई पहल नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार की गोठान योजना को ही नया नाम और नया बोर्ड लगाकर पेश किया जा रहा है। सुरभि गौधाम योजना गोठान योजना का पर्याय है
कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक पुनः पैकेजिंग करार दिया है। जिपं सदस्य बिनोद भारद्वाज ने कहा कि राज्य सरकार जिस योजना को नई और महत्वाकांक्षी पहल बताकर प्रचारित कर रही है, दरअसल उसका ढांचा और अवधारणा वही है जो कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई गोठान योजना में थी । उन्होंने आरोप लगाया कि – जिस योजना को भाजपा नेताओं ने पहले लगातार निशाना बनाया, उसी को अब नया नाम देकर जनता के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है ।
बिनोद भारद्वाज ने कहा कि अगर गोठान योजना वास्तव में खराब थी तो आज उसी मॉडल को अपनाकर गौधाम योजना के रूप में क्यों शुरू किया जा रहा है और अगर वह योजना अच्छी थी तो फिर उसे वर्षों तक बदनाम करने और राजनीतिक मुद्दा बनाने की क्या जरूरत थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest