SARANGARH-BILAIGARH

घर में लगी भीषण आग घरेलू सामान खाक



सारंगढ़ । जिले में आगजनी की घटना सामने आयी है ।ग्रापं दहिदा के आश्रित गांव नावापारा निवासी छाया लाल माली , पिता टेंगनू माली, के घर मे कल 13 मार्च 2026 के करीबन 11 बजे के आसपास अचानक भीषण आग लग गई। घटना में घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हों गई । घर मे आग उस वक़्त लगी जब घर मे कोई नहीं थे सब दूसरे गांव गए हुए थे घर मे अकेला उसके बेटा था जो खेत गया हुआ था । आग की लपटें उठती देख आस पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद भी बूझा नहीं पाए । घटना में घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हों गई । आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाई है घर में आग की शुरुआत कहां से हुई । इसकी जान कारी अभी तक सामने नहीं आई है , लेकिन आग एका एक पूरे घर में फैल गई जिसे बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करना पड़ा है घर में लगी आग विकराल रूप ले ली । घर में रखे अनाज, कपड़े, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गयी । इस  घटना की जानकारी संबंधित विभागों को भी इससे अवगत कराया गया ताकि पीड़ित परिवार को शासन से आर्थिक सहायता मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest