SARANGARH-BILAIGARH

*स्वास्थ्य विभाग में विधायक प्रतिनिधि बने अभिषेक शर्मा*



सारंगढ़ । क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे  ने स्थानीय नगर के प्रतिष्ठित रानीसागर सारंगढ निवासी एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ‘को जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है, सारंगढ़़ नगर सहित पूरे क्षेत्र में रक्तवीर के नाम से विख्यात एवं छात्रों की आवाज माने जाने वाले युवाओं में काफ़ी लोकप्रिय भी है । अभिषेक शर्मा धनेश शर्मा के सुपुत्र है एवं वर्तमान में NSUI छात्र संघठन मे सेवा दे रहे है, क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए अपना सर्वस्व , न्यौछावर करने वाले रक्तवीर अभिषेक शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए क्षत्रीय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े जी का आभार व्यक्त किया एवं अपने सभी सहयोगियों को भी धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest