सारंगढ़ में निकली महाराजा अग्रसेन जयंती की भव्य शोभायात्रा,
📡36garhnewsupdate.com


शिव तांडव, डीजे व युवाओं के नृत्य ने बांधा शंमा
सारंगढ़ , 11/10/2026
अग्र शिरोमणि छत्रपति महाराजा अग्रसेन के पावन जयंती अवसर पर अग्र समाज द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा का निकाली गयी। शोभायात्रा की शुरुआत अग्रसेन भवन से विधि – विधान से पूजा – अर्चना के बाद की गई। शोभायात्रा में सबसे आगे डीजे, शिव तांडव का दृश्य 18 चक्का वाहन में तदुपरांत महाराजा अग्रसेन जी की जीवंत आकर्षक झांकी सजी थी। डीजे की धुन पर अग्र बंधु नाचते-गाते चल रहे थे। युवाओं ने डीजे में नृत्य की प्रस्तुति दे सभी का मन मोह लिया।

शोभायात्रा अग्रसेन भवन से निकलकर शहर के मुख्य मार्ग सिनेमा हाल चौक, सदर बाजार जय स्तंभ चौक, नंदा चौक,आजाद चौक होते हुए पुनः अग्रसेन चौक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह समाज जनों और नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर, ठंडा, चाय, बिस्कुट, नास्ता वहीं वार्ड क्र. 9 के पार्षद भाजपा जिला महामंत्री अमित तिवारी ने चुनाव के मुद्दे नजर अग्रवालों को साल के द्वारा सम्मान किया वही काजू किशमिश बादाम के साथ शोभायात्रा में निकले 500 अग्र बंधुओं का स्वागत नंदा चौक में किया शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अग्रसेन सेवा संघ अध्यक्ष दिनेश धनिया अपनी टीम के साथ अग्रवाल सभा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल पदाधिकारीयों के साथ, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन अध्यक्ष मधु केजरीवाल अपनी टीम के साथ अग्रवाल महिला सभा अध्यक्ष शोभा सुल्तानिया अपने पदाधिकारी के साथ साथ ही साथ मारवाड़ी युवा मंच अपने पदाधिकारी और सदस्यों के साथ नगर भ्रमण कियें इस दौरान सैकड़ों समाजिक जन उपस्थित रहे। शोभायात्रा के समापन अग्रसेन चौक पर महा आरती और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महाराजा अग्रसेन जी के जयकारों से नगर गूंजता रहा।



