CHHATTISGARHKORBAnews

निर्माणाधीन मकान से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार

📡36garhnewsupdate.com

कोरबा, 8 अक्टूबर 2026

थाना कोतवाली पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से इलेक्ट्रॉनिक और प्लंबिंग सामान चोरी करने तथा चोरी का सामान खरीदने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से करीब 3 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गुलशन वासन के निर्माणाधीन मकान से 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 के बीच बिजली वायर, स्विच बोर्ड, लाइट, ट्रैक लाइट, स्ट्रीट लाइट, प्लंबिंग सामग्री सहित अन्य सामान चोरी किया गया था। मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 823/26 दर्ज कर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। इसके बाद रहीम खान, रईस खान, साहिम खान, मुकेश अग्रवाल, दीनदयाल और नीरज अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से करीब 3 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कोरबा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest