कोरबा में अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस की कार्रवाई, 2 लाख के पटाखे जब्त
📡36garhnewsupdate.com


कोरबा, 8 अक्टूबर 2026
थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, अवैध पटाखों के भंडारण की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम ने सिंधी मोहल्ला, पुरानी बस्ती स्थित आरोपी के मकान के पास बने गोदाम में दबिश दी।
तलाशी के दौरान गोदाम से बिक्री के उद्देश्य से रखे गए विभिन्न कंपनियों के पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने मौके से करीब 18 कार्टून पटाखे जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई गई है।
मामले में बलराम जज्ञासी (42), निवासी सिंधी मोहल्ला, पुरानी बस्ती, थाना कोतवाली, जिला कोरबा के खिलाफ धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में की गई।



