जिला भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा का बजट संवाद कार्यक्रम

सारंगढ़ । जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष वैजयंती नंदू लहरों ने बताया कि – 11 फरवरी को 1 बजे जिला भाजपा कार्यालय चंदाई में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा केंद्रीय आम बजट पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । कार्यक्रम का उद्देश्य बजट में महिलाओं के हित में किए गए प्रावधानों, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देना रहा । इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश नेतृत्व श्रीमती मंजूषा भगत महापौर अंबिकापुर का आगमन होगा जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डालेगी । कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल व जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे । लहरें ने केंद्रीय बजट को जन कल्याणकारी बताते हुए कहा कि – बजट में महिलाओं, युवाओं और गरीब वर्ग के लिए अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा । इस अवसर पर जिला कार्य समिति एवं भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्षों का प्रथम परिचय सम्मेलन भी संपन्न होगा । कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला, मंडल एवं बूथ स्तर की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का श्रीफल साल से सम्मानित किया जाएगा ।


