SARANGARH-BILAIGARH

स्कूल हेल्थ वेलनेस प्रोग्राम प्रशिक्षण का समापन हुआ आज



सारंगढ़-बिलाईगढ़। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण  विभाग की ओर से स्कूल हेल्थ वेलनेस प्रोग्राम के लिए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के विकासखण्ड बिलाईगढ़ के 45 शिक्षक/शिक्षिकाओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सेजेस स्कूल भटगांव में दिनांक 19 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक दिया गया।जिसमें प्रशिक्षण का समय प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक निर्धारित था। वहीं प्रशिक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी जोइधा राम डहरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एफ.आर. निराला, कार्यक्रम के जिला नोडल डॉ. इंदु सोनवानी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बिलाईगढ़ एस.एन.साहू,जिला तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (शिक्षा विभाग) के जिला नोडल संजीव राजेत्री विकासखंड चिकित्सा अधिकारी शशि जायसवाल, उपस्थित थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए जागरूक करना। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है।कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल जाने वाले बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पैदा करना और विद्यालय स्तर पर संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। स्कूल शिक्षा विभाग के साथ मिलकर जुलाई से सभी स्कूलों में प्रोग्राम को संचालित किया जाएगा।इसीलिए प्रत्येक विद्यालयों से शिक्षकों को हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर बनाया गया है।ये एंबेसडर प्रत्येक सप्ताह एक घंटे रोचक गतिविधियों से बच्चों को जागरूक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest