धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाए सरकार – अरुण

सारंगढ़ । जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार ने प्रदेश के साय सरकार को कहा कि – किसानों के हितैषी बनने वाली यह सरकार किसानों को अपने मेहनत की कमाई को बिकने के लिए समितियों का चक्कर काटना पड़ रहा है । इसके बाद भी किसान का धान नहीं बिक पा रहा है । धान खरीदी की समय सीमा समाप्त होने से अब सप्ताह भर भी नहीं बचे हैं लेकिन अभी तक 30% से अधिक किसान जिलें में धान नहीं बैंच पाए हैं । मौजूदा हालात में किसान भारी अव्यवस्था और प्रशासनिक दबाव का सामना कर रहा है । अरुण मालाकार ने कहा कि – किसानों के हितैषी बन ने वाली भाजपा सरकार में किसानों को शुरू से लेकर अपना धान बेचने तक परेशानियों का सामना करना पड़ता है । पहले खाद , बिजली और पानी के लिए किसानों को जूझना पड़ता है फिर कड़ी मेहनत करके किसान अपनी फसल को लेकर समितियों में बेंचने जाता है तो वहां भी उसकी अपनी फसल को बेचने के लिए दो-चार होना पड़ता है ।इस समय किसान पेंशोपेश में है कि – उनकी फसल बिकेगी की नहीं ? क्योंकि – अभी तक किसानों को टोकन नहीं मिला है और फसल बेचने की समय सीमा 31 जनवरी तक है । साय सरकार से मांग करते हुए मालाकार ने कहा कि – धान खरीदी की समय सीमा को बढ़ाएं और प्रदेश के सभी किसानों से धान खरीदें ।


