रायगढ़

NTPC लारा में आयोजित अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप में सूरजपुर टीम का शानदार प्रदर्शन, 7 खिलाड़ी कोचिंग कैंप के लिए चयनित



सूरजपुर छत्तीसगढ़ फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में N T P C, लारा, रायगढ़ में दिनांक 20मार्च 26 से 26 मार्च 26 तक आयोजित अंडर 20 ब्वॉयज छत्तीसगढ़ अंतर जिला फुटबाल चैंपियनशिप में जिला फुटबाल संघ, सूरजपुर की टीम ने भाग लिया, इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के 10 जिला की टीम सूरजपुर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, कोरिया, बालोद, कोरबा, रायगढ़, दंतेवाड़ा एवम् नारायणपुर ने भाग लिया था। उक्त प्रतियोगिता से छत्तीसगढ़ अंडर 20 ब्वॉयज कोचिंग कैंप में सूरजपुर जिला के 7 खिलाड़ियों का चयन किया गया है 1 सचिन ताम्रकार, 2 प्रदीप विश्वकर्मा, 3 अंकित कुमार, 4 लोकनाथ, 5 अंकुश कुमार, 6 मनीष कुमार सिंह 7 दीपेश
टोटल 30 खिलाड़ियों का दिनांक 28 मार्च से 17 अप्रैल 26 तक लारा NTPC में कोचिंग कैंप लगेगा, इन 30 खिलाड़ियों में से 18 प्लेयर्स का चयन छत्तीसगढ़ स्टेट U/20 ब्वॉयज टीम के लिए होगा। 18 चयनित प्लेयर्स दिनांक 20 अप्रैल 26 से नारायणपुर में आयोजित U/20 नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह जानकारी प्रेस  विज्ञप्ति हेतु जिला फुटबाल संघ, सूरजपुर 
टीम मैनेजर मनीष राजवाड़े द्वारा प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest