रायगढ़

*रायगढ़ जिले में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की सघन जांच*



रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ जिले में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की सघन जांच की गई। इस अभियान के तहत जिले भर के बैंकों में सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम, बैंक गार्ड, शस्त्र-लाइसेंस, चेस्ट-लॉकर, कैश मूवमेंट सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था की जांच की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बैंकों के सुरक्षा गार्डों और प्रबंधकों से चर्चा कर आवश्यक सुरक्षा निर्देश दिए। साथ ही, संदिध गतिविधि पर डायल 112, कंट्रोल रूम 9479193299 अथवा थाना प्रभारी को सूचना देने हेतु जागरूक किया गया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जिले की वित्तीय संस्थाओं को पूरी तरह सुरक्षित बनाना पुलिस की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest